मनोरंजन

सपना चौधरी का नया गाना 'लख्मी चंद की टेक' हुआ रिलीज

Triveni
26 May 2021 11:27 AM IST
सपना चौधरी का नया गाना लख्मी चंद की टेक हुआ रिलीज
x
हरियाणा की Star Dancer सपना चैधरी की लोकप्रियता जग जाहिर है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरियाणा की Star Dancer सपना चैधरी की लोकप्रियता जग जाहिर है। जब वो डांस करती हैं तो शो में आए उनके फैंस भी उनके साथ झूमने लगते हैं। पहले सपना दूसरों के गानों पर डांस किया करती थीं लेकिन आज उनकी लोकप्रियता इतनी है कि खुद सपना चौधरी नए नए गानों में फीचर होती हैं। और सिर्फ फीचर ही नहीं बल्कि उन गानों को हिट भी करवाती हैं।

इसी कड़ी में सपना का एक और गाना रिलीज हुआ है जिसकी जानकारी खुद सपना ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। सपना ने गाने का छोटा सा क्लिप शेयर करते हुए लिखा है- "हमारा नया गाना लख्मी चंद की टेक रिलीज हो गया है,उम्मीद है मेरे सब गानों के जैसे इस गाने को भी आपका खुब प्यार मिलेगा, और आपका प्यार हमेशा ऐसा ही बना रहेगा ! "

इसके साथ ही Youtube पर गाने को लॉन्च कर दिया गया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया है। जिसे हजारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। गाने में सपना चौधरी और आशीष नेहरा साथ नजर आ रहे हैं। गाने को सोमवीर कठुरवाल ने गाया है।


Next Story