मनोरंजन

सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज होते ही मचा हंगामा, इस अंदाज में नजर...देखें वायरल VIDEO

Triveni
7 Dec 2020 6:13 PM IST
सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज होते ही मचा हंगामा, इस अंदाज में नजर...देखें वायरल VIDEO
x
सपना चौधरी लंबे ब्रेक के बाद अपना नया सॉन्ग लेकर आई है. इस सॉन्ग में सपना चौधरी बहुत ही मजेदार नजर आ रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सपना चौधरी लंबे ब्रेक के बाद अपना नया सॉन्ग लेकर आई है. इस सॉन्ग में सपना चौधरी बहुत ही मजेदार नजर आ रही हैं और उनके इस हरियाणवी गाने में सनी देओल का भी जिक्र है. इस तरह यह गाना बहुत ही मजेदार बन पड़ा है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग 'नलका (Nalka)' रिलीज हुआ है, जिसमें वह बहुत ही दिलचस्प रोल में दिख रही हैं. इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किए जाने के बाद से ही पसंद किया जा रहा है.

सपना चौधरी के लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग 'नलका' को रुचिका जांगिड़ और वीनू गौर ने गाया है. इसमें सपना चौधरी के साथ मोहित जांगड़ा एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. हरियाणवी सॉन्ग के लिरिक्स आमीन बड़ौदी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक जीआर म्यूजिक का है. इस सॉन्ग को सोनोटेक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर दो लाख से ज्यादा बार तक देखा जा चुका है और फैन्स सपना चौधरी को लेकर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. फैन इस सॉन्ग की खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा में एक लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं. इसके अलावा भी वह बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं. बिग बॉस 12 से उन्होंने टेलीविजन पर धूम मचाकर रख दी थी और इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल हुई थी. अब वह यह लंबे समय बाद नया सॉन्ग लाई हैं तो इसे भी उनके फैन्स का प्यार मिल रहा है.


Next Story