मनोरंजन

सपना चौधरी का सबसे अलग वीडियो, हाथ पर बनवाया टैटू, देखकर फैंस की खुली रह गई आंखें

jantaserishta.com
3 Feb 2021 2:58 PM IST
सपना चौधरी का सबसे अलग वीडियो, हाथ पर बनवाया टैटू, देखकर फैंस की खुली रह गई आंखें
x

एक लंबे ब्रेक के बाद हरियाणणी डांसर सपना चौधरी अब फिर से एक्टिव हो गई हैं. मां बनने के बाद सपना ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वो फिर से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं. अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ के जरिए सपना लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

लेकिन इन सब के बीच सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो अपने साजन का नाम अपनी कलाई पर लिखाती हुईं नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी कलाई पर पति वीर (Veer) के नाम काम का टैटू कराती नजर आ रही हैं. फैन्स भी सपना चौधरी के इस नए टैटू को देखकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ ये कयास लगा रहे हैं कि कही ये उन्होंने ये टैटू बनवाकर वीर को अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी पर गिफ्ट तो नहीं दिया.
सोशल मीडिया पर सपना काफी एक्टिव हैं. मां बनने के बाद हालांकि उन्होंने थोड़ा सा वेट गेन कर लिया है. लेकिन उनकी अदाओं में कोई कमी नहीं आई है. सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू साथ गुपचुप शादी की थी. इसके बाद अक्टूबर के महीने में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. सपना ने दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
मां बनने के बाद सपना चौधरी के नए गाने लगाता रिलीज हो रहे हैं. यू-ट्यूब 'चंद्रवाल', 'छन-छन', 'चटक-मटक', 'लोरी' अभी हाल ही में रिलीज हुए हैं. यूट्यूब पर इन गानों ने धमाल मचाया हुआ हैं. हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना 'लोरी' रिलीज हुआ है. सपना चौधरी का यह गाना बच्चे के प्रति मां के प्यार और परवरिश पर आधारित है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story