मनोरंजन
सपना चौधरी के हरयाणवी सॉन्ग 'Chamak Challo' का इंटरनेट पर बजा डंका, हिट हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
17 March 2021 8:17 AM IST

x
हरयाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती पर्सनालिटी और साथ ही अपने नए गानों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करती नजर आ रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक |हरयाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती पर्सनालिटी और साथ ही अपने नए गानों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. फैंस के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इंटरनेट पर एक बार फिर अपने म्यूजिक वीडियोज से फैंस को खुश करती दिखाई दे रही हैं. अपने एक से बढ़कर एक हरयाणवी गानों के लिए मशहूर सपना ने हाल ही में न्यू सॉन्ग 'छम्मक छल्लो' रिलीज किया था.
सपना के इस गाने ने महज 2 दिन में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है. एक्ट्रेस के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 26 लाख से भी ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं. अपने इस गाने में वो देसी कॉस्टयूम पहनी हुई बेहद आकर्षक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.
देखें सपना चौधरी का ये हिट सॉन्ग:
गौरतलब है कि मां बनने के बावजूद सपना ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित होने नहीं दिया और बखूभी दोनों ही चीजों को संभाली हुई हैं. बीते कुछ महीनों में वो एक के बाद एक करके कई सारे हिट गानें रिलीज कर चुकी हैं जिसे दर्शकों से भी काफी प्यार मिलता दिखाई दिया है.
Next Story





