मनोरंजन

YOUTUBE पर धमाल मचा रहा सपना चौधरी का 'गज भर पानी ले चाली' गाने पर डांस...खूब वायरल हो रहा वीडियो

Gulabi
8 Oct 2020 4:57 PM IST
YOUTUBE पर धमाल मचा रहा सपना चौधरी का गज भर पानी ले चाली गाने पर डांस...खूब वायरल हो रहा वीडियो
x
सपना चौधरी को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सपना चौधरी को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सपना चौधरी के पति वीर साहू ने इस बात की जानकारी दी थी. इन खबरों से इतर सपना चौधरी का एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. वीडियो में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी सॉन्ग 'गज भर पानी ले चाली' पर डांस कर रही हैं. उनका वीडियो खूब धमाल मचा रहा है.


सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को 4जी म्यूजिक 2.0 यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अभी तक इस डांस वीडियो को 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. भोजपुरी पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में तहलका मचाने वाली सपना चौधरी का यह वीडियो खूब धूम मचा रहा है.

बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

Next Story