मनोरंजन

अस्पताल में सहारा लेकर चलती दिखीं सपना चौधरी, सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
15 March 2022 1:27 PM IST
अस्पताल में सहारा लेकर चलती दिखीं सपना चौधरी, सामने आया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: हर‍ियाणा की डांस‍ क्वीन सपना चौधरी की तबीयत अब पहले से ठीक है. सपना ने अस्पताल से एक वीड‍ियो शेयर कर अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया है. मरीज के कपड़ों में सपना एक मह‍िला का सहारा लेकर चलती नजर आ रही हैं.

सपना ने वीड‍ियो शेयर कर लिखा- 'अब मैं ब‍िल्कुल ठीक हूं, आप सब की दुआओं का बहुत धन्यवाद...जल्दी मिलते हैं स्टेज पर.' सपना अस्पताल की स्टाफ से भी अपनी तबीयत की चर्चा करती दिखीं. उन्होंने कहा कि अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं. उनके इस पोस्ट पर सपना के फैंस और दोस्तों ने उनके जल्द घर लौटने की दुआ की है. संभावना सेठ ने लिखा- जल्दी घर वापस आओ शेरनी. एक यूजर ने लिखा- ये है हमारी बहादुर शेरनी.
सपना ने कुछ दिनों पहले सोशल मीड‍िया से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- 'राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी. माफ करना. जल्द मिलेंगे.' उन्होंने अपनी नासाज तबीयत की जानकारी यहीं दी थी. अब छह दिन बाद ठीक होने पर सपना ने सोशल मीड‍िया पर अस्पताल से अपना वीड‍ियो शेयर किया है.
सपना की तबीयत को लेकर सबसे पहली खबर 6 मार्च को आई थी. वे मध्य प्रदेश स्थ‍ित सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक लाइव शो के लिए गई थीं. यहां 'दिल्ली की गर्मी' गाने पर जमकर डांस किया था. परफॉर्मंस के दौरान ही सपना की तबीयत बीच में ब‍िगड़ गई. रात लगभग डेढ़ बजे उन्हें संजय गांधी स्मृत‍ि च‍िक‍ित्सालय में एडमिट करवाया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story