मनोरंजन

सोशल मीडिया से सपना चौधरी ने ली ब्रेक, बोलीं- 'राम राम…'

Rani Sahu
9 March 2022 10:36 AM GMT
सोशल मीडिया से सपना चौधरी ने ली ब्रेक, बोलीं- राम राम…
x
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके स्टेज शोज को देखने के भारी भीड़ उमड़ती है। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन उनका यह पोस्ट देखकर निश्चित रूप से उनके फैन्स निराश होंगे। दरअसल सपना ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि अब वह सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह रही हैं। इसके लिए उन्होंने फैन्स से माफी भी मांगी। सपना ने बताया कि वह जल्द ही फिर से मिलेंगी। यह जरूर राहत की बात है। यह बताते हुए वह दुखी भी हुईं।

फैन्स से माफी मांगी
हाल ही में कार्यक्रम के बीच में सपना की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्तपाल में भी भर्ती कराया गया था। सपना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'राम राम... तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे। आगे उन्होंने दुखी एक्सप्रेशन वाला इमोजी बनाया।'

सपना का गाना हाल ही में रिलीज
सपना चौधरी का गाना 'लाल दुपट्टा' हाल ही में रिलीज हुआ है। उनका आखिरी पोस्ट अपने इसी गाने की रिलीज को लेकर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'किस किस ने चाहिए लाल दुपट्टा...।'


Next Story