मनोरंजन

सपना चौधरी ने रेड सलवार सूट में दिखाए लटके-झटके, आ रहे ऐसे-ऐसे कॉमेंट्स

jantaserishta.com
13 Dec 2021 2:10 PM IST
सपना चौधरी ने रेड सलवार सूट में दिखाए लटके-झटके, आ रहे ऐसे-ऐसे कॉमेंट्स
x
फाइल फोटो 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके देश-दुनिया में काफी फैन्स हैं जो उनके वीडियोज को देखना बहुत पसंद करते हैं. सपना समय-समय पर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं, जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में सपना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और खुलासा कर दिया है कि उन्होंने अब तक सबसे अच्छा काम क्या किया है.

हरियाणवी डांसर ने इंस्टाग्राम पर परफॉर्मेंस करते हुए चार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह रेड कलर का सलवार सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. एक फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर के दुपट्टे से अपना चेहरा ढक रखा है और शानदार एक्सप्रेशंस दिए हैं.
सपना ने तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है और इस रहस्य से पर्दा उठा दिया कि उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा काम क्या किया है. उन्होंने लिखा, ''मैं अब तक का सबसे अच्छा काम जो किया है, वह खुद में विश्वास करना है.'' इस तरह से हरियाणवी डांसर ने जवाब दे दिया है कि उन्होंने जिंदगी में सबसे अच्छा काम क्या किया है. सपना चौधरी की इन फोटोज पर अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं.
सपना के फैन्स उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने फोटोज पर हार्ट और फायर वाले इमोजीस बनाए हैं, जबकि एक यूजर ने पूछा है कि आपकी वीडियोज यूट्यूब पर नहीं आती हैं अब.
प्रदीप ठाकुर नामक यूजर ने सपना के पोस्ट पर कॉमेंट किया, ''ओल्ड इज गोल्ड.'' वहीं, गुलफान अंसारी नामक यूजर ने लिखा, ''सो स्वीट.'' उधर, शालू नाम की यूजर ने तस्वीरों को शानदार बताते हुए कहा कि सुपर फैनटास्टिक पिक्स. बता दें कि सपना चौधरी के हरियाणवी डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल होते रहते हैं. उनके एक-एक डांस वीडियो को करोड़ों में व्यूज मिलते हैं. बिग बॉस में शामिल होने के बाद सपना की पॉल्युलैरिटी में काफी बढ़ोतरी हुई है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story