मनोरंजन

'छोरा मेरी जान स' गाने पर सपना चौधरी ने दिखाए अपने कातिलाना एक्सप्रेशन, वायरल हुआ वीडियो

Neha Dani
25 Jun 2022 4:02 AM GMT
छोरा मेरी जान स गाने पर सपना चौधरी ने दिखाए अपने कातिलाना एक्सप्रेशन, वायरल हुआ वीडियो
x
वही दूसरे यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल सपना। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।

हरियाणवी की जानी मानी अभिनेत्री सपना चौधरी ( Sapne Choudhary ) ने एक अलग ही पहचान बना ली हैं। सपना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। यही वजह है कि उनकी खूब तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं सपना के दिन पर दिन फैन फॉलोइंग बड़ते जा रहे है। अब अपना कि एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर रील्स बना रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सपना को यहां ब्लू कलर के सूट में देखा जा रहा है। सपना ने इस वीडियो में लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। वीडियो में सपना चौधरी के एक्सप्रेशन काफी प्यारे लग रहे हैं। सपना अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते हुए दिख रही हैं।


इस वीडियो में सपना चौधरी अपने नए गाने से लोगों को मदहोश कर रही हैं। सपना का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस ने शेयर के साथ लाइक्स भी किया है। अब फैंस ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- नाइस सॉन्ग,वही दूसरे यूजर ने लिखा – ब्यूटीफुल सपना। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।


Next Story