मनोरंजन

सपना चौधरी ने शेयर किया ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो, कहा- i miss you, फैंस हुए दीवाने

jantaserishta.com
18 Feb 2021 4:16 PM IST
सपना चौधरी ने शेयर किया ब्लैक ड्रेस वाला वीडियो, कहा- i miss you, फैंस हुए दीवाने
x

फाइल फोटो 

सूट सलवार पहनकर लोगों को घायल करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब अपने हॉट लुक्स से सबको घायल करने के लिए तैयार रहती है. सपना अब काफी मार्डन हो चुकी हैं. अगर आप उनकी पुरानी फोटोज़ देखेंगे और अब की फोटोज़ देखेंगे तो आपको उनमें काफी फर्क दिखेगा.

यूं तो सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने ढेरों स्टेज परफॉर्मेंस दी हैं. और लोग उनके डांस पर फिदा हैं. वो कहीं भी परफॉर्म करें तो हज़ारों की तादाद नें लोग उनका डांस देखने पहुंचते हैं. ऐसा ही एक और स्टेज परफॉर्म के दौरान हुआ था जहां उनका धांसू डांस देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी. लेकिन हद तो तब हो गई जब हर ओर केवल फोन की फ्लैश लाइट ही नज़र आने लगी थी.

सपना चौधरी ने इस समारोह में गजबन गाने पर शानदार डांस किया था. हरा सूट पहनकर वो स्टेज घूंघट ओढ़कर डांस करती नज़र आई थीं. लेकिन ज़रा इस वीडियो में सामने का नज़ारा देखिए. जहां तक नज़र जाती है केवल सपना के फैंस ही नज़र आते हैं वो भी हाथ में मोबाइल फोन लिए हुए ताकि डान्सिंग क्वीन सपना चौधरी के को कैमरों में कैद कर सके. और हर ओर केवल फोन की फ्लैश लाइट ही नज़र आ रही है जिससे आंखें चौंधिया रही हैं.


सपना चौधरी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉकडाउन के दौरान शेयर किया था जब वो पुराने दिनों को याद कर रही थीं. हालांकि कोरोना नियमों के मुताबिक सपना अभी भी कोई स्टेज परफॉर्मेंस नहीं कर रही हैं. लेकिन एक के बाद एक उनके गाने जरुर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब सपना चौधरी गुंडी टाइटल से एक गाना लेकर आ रही हैं जिसमें सपना बिल्कुल धाकड़ अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं. इस गाने का एक मोशन टीज़र और पोस्टर की झलक सपना दिखा चुकी हैं जिसमें वो हाथ में दोनाली पकड़े हुए नज़र आ रही हैं. हालांकि गाना रिलीज़ कब होगा इसकी जानकारी सपना ने अभी नहीं दी है लेकिन वो इसके प्रमोशन के लिए वो अभी से जुट गई हैं. और सोशल मीडिया पर गाने से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story