मनोरंजन

सपना चौधरी ने लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया के जरिए किए जा रहे बॉयकॉट पर कही ये बात

Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 9:27 PM IST
सपना चौधरी ने लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया के जरिए किए जा रहे बॉयकॉट पर कही ये बात
x
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया के बॉयकॉट पर कहा कि ये सही नहीं है

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने लाल सिंह चड्ढा के सोशल मीडिया के बॉयकॉट पर कहा कि ये सही नहीं है. वह अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन के लिए पानीपत पहुंची थीं. सपना चौधरी ने कहा कि बिना देखे बॉयकॉट करना ठीक नहीं है. कल को कोई मेरे प्रोजेक्ट का बॉयकॉट करेगा तो मुझे गलत लगेगा.

पानीपत में पत्रकारों ने सपना चौधरी से कई सवाल किए. इनमें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध में सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन पर जब सवाल पूछा तो सपना ने कहा कि इस तरह किसी भी प्रोजेक्ट का विरोध नहीं करना चाहिए. उसे पहले देखा जाना चाहिए. हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने लाल सिंह चड्ढा के विरोध पर कहा कि वह अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन के लिए पानीपत आई हैं. इससे उन्हें कई उम्मीदें हैं. उन्हें हरियाणा के लोगों ने बहुत सम्मान दिया है.
हरियाणा की भाषा में यादगार फिल्म बनाने का है सपना
सपना चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी मां बोली भाषा हरियाणवी में एक अच्छे लेवल की फिल्म बनाना चाहती हैं, जो कि यादगार बन जाए. सपना ने कहा कि अब हरियाणा के कलाकारों को शूटिंग करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे स्थानीय कलाकारों को भी काफी लाभ होगा.
हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पर गर्व है
हरियाणा सरकार जल्द ही फिल्म सिटी बनाने जा रही है. हर घर तिरंगा अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम अपने घर पर अपने दिल में तिरंगा लगा रहे हैं.


Next Story