मनोरंजन

Sapna Chaudhary Photoshoot: हरे रंग की साड़ी में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने कराया फोटोशूट, लुक से चुराया लाखों का दिल, PICS देखें

jantaserishta.com
21 Jun 2021 6:10 PM IST
Sapna Chaudhary Photoshoot: हरे रंग की साड़ी में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने कराया फोटोशूट, लुक से चुराया लाखों का दिल, PICS देखें
x

हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) डांस के अलावा अपनी देसी अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sapna Instagram) पर सपना आए दिन अलग-अलग अंदाज में अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. वेस्टर्न हो या देसी सपना का हर अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है. हाल ही में सपना ने हल्के हरे रंग की साड़ी में फोटोशूट कराया है. जिसमें वह काफी खूबसूरत और नई नवेली दुल्हन जैसी लग रही हैं.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सपना एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं. उन्होंने हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ है. अपने लुक को और भी परफेक्ट बनाने के लिए सपना ने खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी है. सपना ने अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराई हैं.
सपना चौधरी का ये नया फोटोशूट देखकर फैंस कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं. सिर पर पल्लू लिए सपना एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. सपना के चेहरे पर हल्की से स्माइल उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही हैं.
इस तस्वीर में सपना अपनी साड़ी का पल्लू हवा में लहरा रही हैं. जिसमें वह बेहद आकर्षित लग रही हैं. साड़ी के साथ किया गया मैकअप काफी कॉम्पिमेंट कर रहा है.
बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी तस्वीर अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. चाहे देसी हो या ग्लैमरस दोनों ही अंदाज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन भी देते हैं.


सपना की ये साड़ी सोबर लुक देने के साथ ही उन्हें स्टाइलिश भी बना रही है. हल्के ग्रीन रंग की ये साड़ी और उसके साथ रेड कलर का ब्लाउज एकदम ट्रेंडी लुक दे रहा है.
गौरतलब है कि सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि वह देश के घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं. सपना के करियर को टीवी शो बिग बॉस के बाद नया उछाल मिला है.
सोशल मीडिया (social media) पर फैंस फॉलोइंग की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर सपना के 3.2 मिलियन यानी 32 लाख फॉलोउर्स हैं. हाल ही में सपना का नया गाना लख्मीचंद की चांदनी रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story