मनोरंजन

सपना चौधरी ने स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, परफॉर्मेंस की वजह से भीड़ हुई क्रेजी

jantaserishta.com
15 Nov 2020 7:18 PM IST
सपना चौधरी ने स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, परफॉर्मेंस की वजह से भीड़ हुई क्रेजी
x

सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते है. हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. सपना के डांस परफॉर्मेंस में हमेशा भारी भीड़ पहुंचती है. सपना अपने धांसू डांस परफॉर्मेंस की वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बना चुकी हैं. डांसिंग क्वीन सपना डांस के साथ-साथ अपने ग्लैमर्स अंदाज के लिये भी फेमस हैं. सपना इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. डांस की तरह उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें आने का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.

सपना चौधरी का एक हरियाणवी गाना 'तीखे बोल' (Tikhe Bol) इन दिनों उनके फैन्स की जुबां पर चढ़ा हुआ है. वीडियो में सपना पिंक कलर का सलवार सूट पहने डांस करती नजर आ रही हैं. उनके इस डांस को दर्शक काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. सपना स्टेज पर घूम-घूम कर डांस करती नजर आ रही हैं. डांस के साथ फेस एक्सप्रेशन ने वीडियो में चार चांद लगा दिये हैं.

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सपना के स्टेज डांस परफॉर्मेंस को देखने वाले लोगों में हर उम्र के लोग शामिल हैं. सपना के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story