मनोरंजन

ब्लू सूट में सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाई धूम, खूब बजी तालियां, एक दर्शक ने कर दी ऐसी हरकत, देखें VIDEO

jantaserishta.com
29 Jan 2021 4:58 PM IST
ब्लू सूट में सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाई धूम, खूब बजी तालियां, एक दर्शक ने कर दी ऐसी हरकत, देखें VIDEO
x

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) जब भी स्टेज पर आती हैं तो धूम मचाती हैं. हाल ही में उनकी स्टेज परफॉर्मेंस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने ही एक पुराने गाने पर डांस करती नज़र आ रही हैं. ये गाना है आजा मैं तेरे लाड लडाऊं. ये वीडियो लोगों को इतनी पसंद आई कि इसे लाखों बार देखा जा चुका है.

यूं तो सपना चौधरी का ये डांस वीडियो(Sapna Choudhary Dance Video) काफी पुराना है. जिसे अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में सपना स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. जिसे देख दर्शक खूब तालियां बजा रहे हैं. क्रीम और ब्लू रंग के सूट सलवार में सपना का लुक आज से काफी बदला बदला सा है.
सपना चौधरी हरियाणवी डांसर हैं जो हर समय ख़बरों में बनी रहती हैं. कभी अपने गानों को लेकर, कभी फोटोज़ तो कभी अपनी स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर वो ख़बरों में ही रहती हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सपना जब कुछ नहीं भी करती हैंं तब भी अपनी पुरानी वीडियोज़ को लेकर चर्चा बंटोरती रहती हैं.
वही सपना चौधरी हरियाणवी गानों में धूम मचाने के बाद अब फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म साइन की है जिसमें वो लीड एक्ट्रेस के तौर पर नज़र आएंगीं. फिल्म में उनके अपोजिच होंगे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ. दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी जो बड़े बजट में बनने जा रही है. हालांकि इससे पहले सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं लेकिन उन फिल्मों में केवल गाने में ही वो नज़र आई थीं. उन्होंने नानू की जानू फिल्म में अभय देओल के साथ एक गाना किया था. जो काफी हिट हुआ था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story