मनोरंजन
सपना चौधरी ने ग्रीन साड़ी में करवाया फोटोशूट, ट्रेडिशनल लुक से ढाया कहर
Shubhra Nandy
18 March 2021 10:53 AM IST

x
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं. लाइव स्टेज शोज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना ने बिग बॉस 11 से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की. शो से बाहर आने के बाद उनके पास स्टेज शोज से लेकर ब्रैंड इंडोर्समेंट्स के भी कई बड़े-छोटे ऑफर आने लगे. बावजूद इसके उन्होंने अपने लाइव परफॉर्मेंसेस को जारी रखा और लोगों का मनोरंजन किया.
सपना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो हरी साड़ी और आकर्षक ज्वेलरी पहनी हुईं अपने खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सपना ने लिखा, "अरे ऊंचाइयों पर देखकर हैरान है बहुत लोग, पर किसी ने मेरे पाओ के छाले नहीं देखे."
सपना की इन तस्वीरों को चंद मिनटों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग उनकी सुंदरता की तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि सपना म्यूजिक वीडियोज के जरिए भी फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं.
हाल ही में उन्होंने गाना 'छम्मक छल्लो' रिलीज हुआ जिसे कुछ ही दिनों में 25 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने अन्य कई गाने रिलीज किये जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है.
Next Story





