मनोरंजन
सपना चौधरी ने करवाया ट्रेडिशनल ड्रेस में फोटोशूट, देखें लेटेस्ट PHOTOS
Shubhra Nandy
2 March 2021 5:07 PM IST

x
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने आए दिनों वायरल होते रहते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के गाने आए दिनों वायरल होते रहते हैं। सपना के धमाकेदार डांस वीडियो के साथ ही उनके फोटोज भी आए दिनों वायरल होते रहते हैं। फिलहाल तो सपना के हाल ही में शेयर किए गए फोटोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
दरअसल सपना ने हाल ही में हरियाणवी आउटफिट में फोटोज शेयर किए हैं। इस आउटफिट में सपना का अंदाज देखने लायक है। सपना का ये देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना की तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर सपना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
सपना की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। सपना की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही नीले रंग की कोटी पहनी हुई है। वहीं सपना ने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। मांग टीका के साथ ही उन्होंने कानो में हैंगिंग इयरिंग और कमर पर कमर पेटी पहनी हुई है। वहीं सपना ने सिर पर गोल्डन कलर की चुनरी ओढ़ रखी है। जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है
सपना ने इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में -दामन नीचे पहरी जूती बणग्यी देखो चीज़ कसुती लिखा। बता दें कि ये सपना का काफी पॉपुलर गाना है। ये गाना पुराना जुरुर हैं, लेकिन पॉपुलर होने के कारण ये आए दिनों वायरल होता रहता है।
Next Story





