मनोरंजन

VIDEO: सपना चौधरी ने दिया फैंस को तोहफा, नए गाने की पहली झलक वायरल

jantaserishta.com
21 Feb 2021 8:57 AM IST
VIDEO: सपना चौधरी ने दिया फैंस को तोहफा, नए गाने की पहली झलक वायरल
x

फाइल फोटो 

हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से कहीं ज्यादा हैं. उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं. यूट्यूब पर उनकी परफॉर्मेंस से भरे गानों और म्यूजिक एल्बम को भी लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं. कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने आने वाले नए का टीजर जारी किया है.

सपना चौधरी के नए गाने का नाम 'मिल्की' है. इस गाने में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत और देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी के साथ विश्वजीत चौधरी ने परफॉर्म किया है. हरियाणवी सॉन्ग 'मिल्की' का टीजर 51 मिनट का है. इसका पिक्चराइजेशन कमाल है. ये गाना 24 फरवरी को व्हाइट हिल धाकड़ यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगा. इस गाने को विश्वजीत चौधरी और रुचिका जांगिड़ ने गाया है.
इस टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा,"मिल्की का टीजर यहां देखें." ये गाना पूरी तरह से सपना चौधरी की खूबसूरती पर फिल्माया गया है. उनके दूध से सफेद रंग पर गाना फिल्माया गया है. बता दें कि सपना चौधरी के डांस का दिवाना पूरा उत्तर भारत है. उन्हें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है.
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान से बेटे के जन्म कई महीनों बाद वह एक्टिव हुई हैं. उन्होंने अपने काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था. कमबैक के साथ ही वह अपने सुंदर और बेहतरीन फोटोशूट की तस्वीरें शेयर रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story