मनोरंजन

सुगंधा मिश्रा से शादी के दौरान भावुक हुए संकेत भोसले...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Subhi
1 May 2021 2:55 AM GMT
सुगंधा मिश्रा से शादी के दौरान भावुक हुए संकेत भोसले...सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
x
कॉमेडियन संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा से शादी कर ली है। अब दोनों लगातार शादी से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

कॉमेडियन संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा से शादी कर ली है। अब दोनों लगातार शादी से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो में संकेत भोसले की आंखों में सुगंधा मिश्रा के बारे में अपनी बात रखते समय आंसू छलक पड़े हैं। सुगंधा मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें संकेत भोसले को सुगंधा मिश्रा के बारे में अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान संकेत भोसले की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह रोने लगते हैं। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल को शादी कर ली है। उनकी सगाई भी इसी दिन हुई थी। शादी में परिवार वालों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। दोनों पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने अब शादी कर ली है।

सुगंधा ने शादी से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। यह वीडियो देखकर आपका दिल पिघल जाएगा। यह वीडियो रिंग एक्सचेंज सेरेमनी का है। इस दौरान संकेत भोसले भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते है। वीडियो में संकेत भोसले कहते नजर आ रहे हैं, 'तू बहुत खतरनाक है यार। मेरे हिसाब से लड़कियों को खतरनाक की होना चाहिए। इतनी खतरनाक लेकिन कोई लड़की नहीं हो सकती कि उसके प्यार में ही पड़ जाओ आप।'
संकेत भोसले इसके बाद रोने लगते हैं और कहते हैं कि उनके पास अब कोई शब्द नहीं है। हाल ही में संकेत में हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया था। इसमें संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा को फिल्मी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जहां संकेत भोसले ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है। वहीं सुगंधा मिश्रा ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है। दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां भी मिल रही है।


Next Story