मनोरंजन

संजीदा शेख के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई तहलका, हैरान फैंस ने कहा- 'ये क्या पहना है...'

Rani Sahu
7 Dec 2021 8:36 AM GMT
संजीदा शेख के लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई तहलका, हैरान फैंस ने कहा-  ये क्या पहना है...
x
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और हॉटनस के चलते भी चर्चा में बनीं रहती हैं

Sanjeeda Shaikh Bold Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती और हॉटनस के चलते भी चर्चा में बनीं रहती हैं। संजीदा इन दिनों लगातार अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट शेयर करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैंस भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच संजीदा का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तहलका माचा रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से संजीदा का बोल्ड अवतार फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। यहां देखें वीडियो...

संजीदा शेख ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में संजीदा हमेशा की तरह ही काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संजीदा मल्टीकलर शॉर्ट ड्रेस के साथ मरुन कलर के हाई वेलवेट बूट में दिख रही हैं। इस दौरान उनके बाल एक साइड पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजीदा की सादगी भरे अंदाज ने फिर से फैंस को दीवाना बना दिया है। संजीदा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए संजीदा ने कैप्शन में 'मॉर्निंग मून' लिखा है। अबतक इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। संजीदा के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। इस ड्रेस के साथ संजीदा ने बेहद ही हॉट सी मैचिंग ब्रालेट कैरी की है। वहीं बैक से उनकी ब्रालेट काफी शॉर्ट है। इस दौरान संजीदा के बाल पूरे ओपन हैं। वहीं सबसे ज्यादा इस वीडियो में लोगों का ध्यान अपनी ओर यहां का व्यू खींच रहा है। संजीदा पहाड़ों के बीच बनें एक घर की बालकरी में खड़ी नजर आ रही हैं। उनके आसपास नजारा वाकई आपका दिल मोह लेने वाला है। इस वीडियो को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।


Next Story