
x
Entertainment मनोरंजन : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। 12 जून को यूके में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद से कारोबारी जगत और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
संजय कपूर न सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन थे, बल्कि सोना कॉमस्टार जैसी बड़ी ऑटोमोटिव कंपनी के चेयरमैन भी थे। इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 31,000 करोड़ रुपये बताया गया है। उनके अचानक निधन के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी कारोबारी विरासत को कौन संभालेगा और सबसे बड़ी बात करिश्मा कपूर के बच्चों को इस संपत्ति में कितना हिस्सा मिलेगा? पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने संजय कपूर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
संजय कपूर के तीन बच्चे हैं- दो बच्चे समायरा और कियान, जो करिश्मा कपूर से हैं और उनकी कस्टडी करिश्मा के पास है, जबकि तीसरे बेटे अजारियास का जन्म उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव से हुआ था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि संजय के निधन के बाद उनकी संपत्ति की कमान किसके हाथ में जाएगी। रिपोर्ट्स में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी कंपनी के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 10,300 करोड़ आंकी गई है। ऐसे में ये स्वाभाविक है कि लोग जानना चाहेंगे कि उनके बच्चों को इस दौलत में क्या हिस्सा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, संजय ने अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले ही एक लेगेसी प्लान तैयार किया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने समायरा और कियान को 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे और उनके लिए 10 लाख रुपये प्रतिमाह की स्थायी आय सुनिश्चित की थी।
Tagsकरोड़ोंसंपत्तिमालिकसंजय कपूरविवादCroresPropertyOwnerSanjay KapoorControversyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





