मनोरंजन

राजीव कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुए संजय कपूर

Rani Sahu
25 Aug 2022 11:55 AM GMT
राजीव कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुए संजय कपूर
x
फिल्म अभिनेता संजय कपूर ने आज अपने करीबी दोस्त व दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। संजय कपूर ने राजीव कपूर की जयंती पर कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है। संजय कपूर ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे चिम्प्स.. लव यू और मिस यू।'
संजय के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
25 अगस्त, 1962 को जन्मे राजीव कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे थे। राजीव कपूर ने कई फिल्मों में अभिनय किया जिनमें आसमान, मेरा साथी, राम तेरी गंगा मैली, लावा, लव बॉय, लव स्टोरी आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चले', 1991 में आई फिल्म 'हिना' और 1996 में आई फिल्म 'प्रेमग्रंथ' को प्रोड्यूस भी किया । उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी किया था। राजीव कपूर का 9 फरवरी, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Next Story