मनोरंजन

संजय दत्त को पत्नी मान्यता ने दिया 100 करोड़ का झटका, फैंस ने पकड़ा सिर, ये वजह आई सामने

jantaserishta.com
5 Feb 2021 4:58 PM IST
संजय दत्त को पत्नी मान्यता ने दिया 100 करोड़ का झटका, फैंस ने पकड़ा सिर, ये वजह आई सामने
x

नई दिल्ली: नए साल के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) को लगभग 100 करोड़ रुपये के 4 फ्लैट्स गिफ्ट किए थे. ये फ्लैट्स पाली हिल्स में इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में हैं. संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त से बेइंतेहा प्यार करते हैं और इस बात को हर कोई जानता है. संजय ने मान्यता को 4 फ्लैट गिफ्ट किए, जिनकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है. अब खबर आ रही है कि मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने इन फ्लैट्स को लेने से मना कर दिया है और इन्हें वापस कर दिया है.

मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) के इस फैसले से हर कोई हैरान है कि आखिर मान्यता ने ऐसा क्यो किया? संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने चार कमरे के आलीशान अपार्टमेंट में पैसे इन्वेस्ट किए हैं. पिछले साल 23 दिसंबर को संजय ने फ्लैट मान्यता को गिफ्ट किये थे. मान्यता ने उन्हें 29 दिसंबर को वापस लौटा दिया.


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, संजय दत्त (Sanjay Dutt Gift) द्वारा गिफ्ट किए गए ये अपार्टमेंट मुंबई के पाली हिल में स्थित इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में थे, जहां और भी कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं. दो फ्लैट्स तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित थे तो वहीं बाकी दो फ्लैट बिल्डिंग की 11वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित थे. इन चारों ही फ्लैट की मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की थी. मान्यता दत्त ने टैक्स से जुड़े लेन-देन के कारण फ्लैट्स को वापस लौटा दिया है.
वहीं पिछले साल 2020 अगस्त के महीने में संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लंग कैंसर हुआ था और अपना इलाज कराने के मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे. संजय दत्त ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर फिल्मी दुनिया में वापसी की है. संजय दत्त आखिरी बार फिल्म 'सड़क 2' में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में भी दिखाई दी थी. अब वह जल्द ही साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'केजीएफ पार्ट 2' में नजर आएंगे. इस फिल्म में संजय दत्त अधीरा का रोल अदा करेंगे, जिसका लुक उन्होंने अपने बर्थडे पर रिलीज किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story