मनोरंजन

Sanjay Dutt ने बागेश्वर धाम में की पूजा, बताया अद्भुत स्थान

Mohammed Raziq
16 Jun 2024 2:34 PM IST
Sanjay Dutt  ने बागेश्वर धाम में की पूजा, बताया अद्भुत स्थान
x
Mumbai मुंबई : दिग्गज अभिनेता संजय दत्त शनिवार (15 जून) को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा और दर्शन करने के साथ ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट की। संजय ने धाम की परिक्रमा भी की। संजय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में बिताया हुआ समय मेरे जीवन का सबसे सर्वोत्तम समय है। मैं फिर से बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है। यहां पर बालाजी की कृपा है।
महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इनको वर्षों से जानता हूं। उनके साथ जो समय बिताया है, वह मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है। संजय हवाई जहाज की यात्रा कर मुंबई से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। शाम 6.30 बजे पहुंचने पर धाम के लोगों ने एक्टर का स्वागत किया। इसके बाद संजय चार पहिया वाहन के माध्यम से ग्राम गढ़ा में मौजूद बागेश्वर धाम में पहुंचे। बता दें संजय से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं। इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है।
हालांकि बीच में खबरें आई थीं कि उन्होंने 15 दिन की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी। संजय की ‘घुड़चढ़ी’ का ऐलान भी काफी पहले कर दिया गया था। इसमें उनके साथ रवीना टंडन और पार्थ समथान हैं। संजय ‘मास्टर-ब्लास्टर’ फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय की पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। वे तीन शादियां कर चुके हैं। संजय कई मौकों पर मां नरगिस दत्त और पिता सुनील दत्त को याद करते नजर आते हैं।
Next Story