मनोरंजन
संजय दत्त, काजोल, जैकी भगनानी और रकुल प्रीत ने डाला वोट
jantaserishta.com
20 May 2024 5:01 PM IST

x
मुंबई: संजय दत्त, काजोल, जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को मुंबई में अपना वोट डाला। वोट डालने पहुंचे संजय ग्रीन और व्हाइट शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने सनग्लासेस पहना हुआ था। उन्होंने फोटोग्राफरों को उंगली में लगी स्याही दिखाते हुए पोज दिए।
वहीं, काजोल ने इंस्टाग्राम पर कार से अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है। फिल्म मेकर जैकी भगनानी और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस रकुल एक साथ वोट डालने पहुंचे। जैकी ने ब्लू टी-शर्ट पहनी थी, वहीं रकुल ने मुंबई की गर्मी से बचने के लिए व्हाइट कलर की ड्रेस चुनी। वोट देने के बाद दोनों ने मीडिया और कैमरामैन के लिए पोज दिए। मुस्कुराते हुए नेहा धूपिया ने भी अपनी कार से वोटिंग इंक दिखाते हुए एक सेल्फी शेयर की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





