मनोरंजन
Pregnant Sonam Kapoor से मिलने पहुंचे संजय और महीप कपूर,गर्जजोशी से किया चाचा-चाची का स्वागत
Rounak Dey
30 Jun 2022 5:35 PM IST

x
कुछ ही हफ्तों में अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगी।
एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि लवबर्ड्स जल्द ही पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है। हाल ही में सोनम ने पति संग अपने चाचा और एक्टर संजय कपूर और उनके परिवार को अपने लंदन वाले घर में होस्ट किया। जहां कपल ने बड़े अच्छे तरीके से मेहमानों को ट्रीट किया। होने वाले मम्मी-पापा संग बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें चाची महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी खूबसूरत भतीजी, बेबी बंप और आनंद के साथ दोपहर. #everydayphenomenal #Family ❤️
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पेरेंट्स टू बी कपल अपने घर आए चाचा-चाची और उनके बेटे के साथ हैप्पी पोज दे रहा है।
एक तस्वीर में सोनम अपने पति के गले लग खूब हंसती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में स्वागत के बनाए के खूबसूरत व्यंजन शामिल हैं।
बता दें, कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने लंदन में अपना बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था। वह इस समय अपनी गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में है और कुछ ही हफ्तों में अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगी।
Next Story





