मनोरंजन

Sangeeta Bijlani ने कृष्णा अभिषेक संग किया ऐसा डांस, देखें वीडियो

Rounak Dey
9 May 2023 11:40 AM IST
Sangeeta Bijlani ने कृष्णा अभिषेक संग किया ऐसा डांस, देखें वीडियो
x
इस उम्र में भी एक्ट्रेस की ये अदाएं देख कर लोग हैरान है।
संगीता बिजलानी 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। आज भले ही वह 62 साल की हो गई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती के लोग कायल हैं। संगीता फिल्मों से भले ही दूर है लेकिन सोशम मीडिया पर का फी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक्ट्रेस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती नजर आ रहीं हैं। दोनों फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'गली गली' पर डांस करते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस मैचिंग पंप्स के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ पेयर किया। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इन दोनो का डांस देख फैंस संगीता के डांस की खूब तारीफ कर रहें हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस की ये अदाएं देख कर लोग हैरान है।




आपको बता दें की संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 14 नवंबर, 1996 में शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों तक साथ रहने के बाद उन्होंने साल 2010 में दोनों अलग हो गए थे।

Next Story