मनोरंजन

संचिता उगले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: मौसी ने बताया आखिरी पलों का दर्दनाक सच

Saba Naaz
19 Jun 2026 6:08 PM IST
संचिता उगले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: मौसी ने बताया आखिरी पलों का दर्दनाक सच
x

मनोरकंजन: ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन ने टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद परिवार ने उस दिन की पूरी कहानी सामने रखी है.

दिन भर सामान्य रहा माहौल

परिवार के अनुसार उस दिन दोपहर तक सब कुछ सामान्य था. खाना खाने के बाद संचिता की एक दोस्त भी घर आई थी और सभी ने साथ में भोजन किया. इसके बाद माता-पिता बाजार जाने लगे, लेकिन संचिता ने उनके साथ जाने से मना कर दिया.

डांस क्लास जाने से भी किया इनकार

संचिता ने अपनी छोटी बहन के साथ डांस क्लास जाने से भी मना कर दिया. बहन अकेली चली गई और संचिता घर पर ही रुक गईं. इसी दौरान वह घर में अकेली थीं.

पिता ने कमरे में देखा दर्दनाक दृश्य

करीब शाम 7:30 बजे जब माता-पिता लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद दरवाजा खोला गया. अंदर पिता ने देखा कि संचिता पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई थीं.

फंदे से उतारने पर चल रही थीं सांसें

मौसी के अनुसार जब उन्हें नीचे उतारा गया तो उनकी सांसें चल रही थीं. परिवार तुरंत अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

काम के दबाव में थीं परेशान

परिवार और दोस्तों के अनुसार संचिता हाल के दिनों में काम के दबाव में थीं. नए शो ‘साजन घर’ में अधिक काम और तनाव के कारण वह ठीक से आराम नहीं कर पा रही थीं.

Next Story