
x
गंदी सोच वाली टिप्पणी
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस OTT 3 की विनर सना मकबूल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सना ने बिना किसी का नाम लिए अपनी एक कथित एक्स-फ्रेंड पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने उस व्यक्ति को ‘डस्टबिन’ बताते हुए उसकी सोच को ‘गटर जैसी’ कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उनका इशारा अभिनेत्री माही विज की ओर है।
सना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक पुरानी दोस्त लोगों के पास जाकर उनके बारे में बातें कर रही है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अब तक इसलिए चुप थीं क्योंकि उन्होंने खुद चुप रहना चुना था, न कि इसलिए कि उनके पास जवाब नहीं था।
‘अगर मुंह खोला तो मुश्किल होगी’
सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अगर वह अपना मुंह खोल देंगी तो सामने वाला अपनी बनाई हुई छवि के करीब भी नहीं टिक पाएगा। उन्होंने अपनी एक्स-फ्रेंड पर गलत बातें फैलाने और खुद को पीड़ित दिखाने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक मशहूर कहावत ‘100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ का भी जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पुराने विवादों से जोड़ना शुरू कर दिया।
माही विज को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
सना के पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि यह इशारा माही विज की तरफ हो सकता है। इसकी वजह दोनों अभिनेत्रियों का पहले करीबी दोस्त होना और अब कथित तौर पर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना बताया जा रहा है। हालांकि, सना ने अपनी पोस्ट में माही विज का नाम नहीं लिया है और यह सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के कयास हैं।
सना ने नहीं लिया किसी का नाम
सना मकबूल ने अपने बयान में किसी व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं माही विज की ओर से भी इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल सना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस दोनों अभिनेत्रियों के बीच चल रही कथित अनबन को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।
Next Story





