मनोरंजन
सना खान ने पति संग गुरमर्ग में बर्फ के बीच बाइक पर राइड करती आईं नजर, शेयर किया ये शानदार VIDEO...
Shubhra Nandy
12 Dec 2020 10:34 AM IST

x
एक्ट्रेस सना खान शादी के बाद अपने पति मुफ्ती अनस के साथ हनीमून पर कश्मीर पहुंची है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | एक्ट्रेस सना खान शादी के बाद अपने पति मुफ्ती अनस के साथ हनीमून पर कश्मीर पहुंची है. कश्मीर से लगातार सना खान अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सना खान गुलमर्ग में अपने पति मुफ्ती अनस संग बर्फ के बीच बाइक पर राइड करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुफ्ती अनस जहां ड्राइवर सीट पर बैठे हुए हैं, वहीं सना खान उनके पीछे बैठकर वीडियो बना रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुफ्ती अनस कह रहे हैं, "अब बर्फ में कहीं नहीं घुसना." जिस पर शख्स कहता है,"बहुत मजा आ गया आपके साथ अल्लाह आपको बहुत अच्छा रखे." जिस पर मुफ्ती बोलते हैं, "आप अपने भाई हो,आपके साथ मजा नहीं आएगा तो किसके साथ आएगा." सना खान और मुफ्ती अनस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें, सना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जन्नत." बता दें कि सना खान (Sana Khan) और अनस सैयद (Anas Sayied) ने 20 नवम्बर को शादी की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: "अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये." मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सना के पति धर्म गुरु हैं. उनकी शादी की अचानक आई तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था.
Next Story





