मनोरंजन

Sameet Vyas और एकता कौल के बेटे को हुआ एक साल, तस्वीरों को देख कर हो जाएंगे आप भी क्यूटनेस के कायल

Tara Tandi
4 Jun 2021 12:49 PM GMT
Sameet Vyas और एकता कौल के बेटे को हुआ एक साल, तस्वीरों को देख कर हो जाएंगे आप भी क्यूटनेस के कायल
x
अभिनेता सुमीत व्यास और एकता कौल के घर बीते साल खुशियों ने बेटे के रूप में दस्तक दी थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता सुमीत व्यास और एकता कौल के घर बीते साल खुशियों ने बेटे के रूप में दस्तक दी थी। लॉकडाउन के दौरान 3 जून 2020 को एकता कौल ने अपने पहले बेटे वेद को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अक्सर उसकी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बेटे के पहले बर्थडे के मौके पर एकता ने बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

बीते दिन एकता और सुमीत ने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एकता ने बेटे वेद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वेद को देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। त्सवीरों में वेद और एकता की बॉन्डिंग भी बेहद क्यूट नजर आ रही है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एकता कौल ने कैप्शन में बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आज तुम्हारा दिन है वेद, हैप्पी बर्थडे जिंदगी।' एकता की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और साथी कलाकार खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही बेटे वेद की क्यूटनेस के कायल होते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि एकता कौल और सुमीत व्यास दोनों ही कलाकार हैं। सुमीत व्यास को वेब सीरीज 'परमानेंट रूममेट्स' के जरिए पहचान मिली थी। इसके अलावा वो कई टेलीविजन शो में भी नजर आ चुके हैं। वहीं कई फिल्मों में सुमीत व्यास को बेहतरीन अभिनय करते हुए देखा गया है। बात करें एकता कौल की तो एकता भी 'मेरे अंगने में' धारावाहिक से काफी चर्चा में आ गई थीं।

एकता कौल और सुमीत व्यास ने साल 2018 में एक दूसरे संग शादी की था। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने ये फैसला किया। शादी के दो साल बाद 3 जून 2020 को एकता ने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों कई तस्वीरें और वीडियो बेटे वेद के साथ शेयर करते ही रहते हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद भी करते हैं।


Next Story