मनोरंजन
स्ट्रैपलेस मोनोकनी में आईं नजर SAMEERA REDDY, फैमली संग शेयर की नई तस्वीर
Rounak Dey
20 Sept 2021 4:50 PM IST

x
अब समीरा ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। वह अब अपनी फैमली के साथ समय बिता रही हैं।
बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकीं ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी(Sameera Reddy) ने ऐक्टिंग से भले ही दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। इस समय उनकी बेहद हॉट तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
दरअसल, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी वीकेंड पर अपनी फैमली के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय करती देखी गई थीं। गोवा से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं समीरा रेड्डी अपने पति अक्षय वर्दे और दोनों बच्चों संग बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं खुद समीरा ब्लैक एंड व्हाइट कलर की स्ट्रैप्लेस मोनॉकनी में दिख रही हैं।
उन्होंने सन ग्लासेस लगा रखे हैं। वहीं तस्वीर में उनके पति शर्टलेस लुक में कैमरे में पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए समीरा ने लिखा है, 'वीकेंड हमारा टाइम। पूरे 2 सेकंड के लिए और फिर वापस हमारे 2 बंदरों के पास'। इसके साथ उन्होंने पैरेंट्स, लाइफ, हस्बैंडवाइफ, वीकेंडवाइब्स और गोवा जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए हैं। बताते चलें कि इससे पहले समीरा अपने ग्रे हेयर्स के कारण सुर्खियों में थीं।
उन्होंने ग्रे हेयर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'मेरे पिता ने पूछा कि मैं अपने सफेद बाल कवर क्यों नहीं कर रही हूं? उन्हें डर था कि लोग मुझे जज करेंगे।' इस पर समीरा ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा था कि, अगर करेंगे तो क्या? क्या उनका ये मतलब है कि मैं बूढ़ी हो गई हूं।सुंदर नहीं हूं, तैयार नहीं हूं, अपीलिंग नहीं हूं?
वर्क फ्रंट की बात करें तो समीरा रेड्डी रेस, मुसाफिर और मैंने दिल तुझको दिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब समीरा ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। वह अब अपनी फैमली के साथ समय बिता रही हैं।
Next Story





