मनोरंजन

संभावना सेठ के पिता हुए कोरोना, बेड नहीं मिलने पर लगाई मदद की गुहार

Triveni
1 May 2021 5:32 AM GMT
संभावना सेठ के पिता हुए कोरोना, बेड नहीं मिलने पर लगाई मदद की गुहार
x
भोजपुरी फिल्मों की स्टार और ‘बिग बॉस’ फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के पिता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी फिल्मों की स्टार और 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के पिता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। ऐसे वक्त में जब अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी देखी जा रही है, संभावना के पिता को भी इससे जूझना पड़ रहा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर मदद की लगाई गुहार
संभावना ने बताया कि उनके पिता दिल्ली में हैं और उन्हें तुरंत बेड की जरूरत है। अपने ट्विटर अकाउंट पर संभावना लिखती हैं कि 'क्या कोई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में बेड दिलाने में मदद कर सकता है? दिल्ली मेरे घर से पास है। मेरे पिता कोविड संक्रमित हैं और उन्हें तुरंत बेड की जरूरत है। वो अस्पताल के बाहर मेरे भाई के साथ इंतजार कर रहे हैं।'
फैंस ने की दुआ
संभावना ने अपने इस ट्वीट में डॉ कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा को टैग किया है। उनके ट्वीट के बाद कई फैंस ने अस्पतालों के लिंक साझा किए और उनके पिता के जल्द ठीक होने की दुआएं कीं।
मुंबई में रहती हैं संभावना
बता दें कि संभावना सेठ मुंबई में अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले वह राखी सावंत की मां से मिलने अस्पताल के बाहर देखी गई थीं। उन्होंने राखी की मां के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं।


Next Story