मनोरंजन

समर सिंह लेकर आ गए हैं ठेठ फाल्गुन सॉन्ग 'सड़ीया लेके गड़िया धरिहा', आप भी देख हो जाएंगे मनोरंजीत

Gulabi
1 March 2022 2:07 PM GMT
समर सिंह लेकर आ गए हैं ठेठ फाल्गुन सॉन्ग सड़ीया लेके गड़िया धरिहा, आप भी देख हो जाएंगे मनोरंजीत
x
ठेठ फाल्गुन सॉन्ग सड़ीया लेके गड़िया धरिहा
मुंबई। होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है, जहां खूब धमाल और मस्ती होता है। भांग ठंडई के साथ इस त्योहार में गाने का भी खूब महत्व होता है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सभी सिंगर्स हर रोज नए नए गाने रिलीज कर रहे हैं। मगर भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर समर सिंह ने फैंस के लिए खासतौर पर ठेठ भोजपुरी गाना जारी किया है।
उनके इस खाटी भोजपुरी गाने का नाम है 'सड़ीया लेके गड़िया धरिहा' (Sadiya Leke Gadiya Dhariha), जिसमें समर सिंह के साथ एक्ट्रेस शालिनी नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल भी बिल्कुल भोजपुरी अंदाज में लिखे गए हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं।
गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि समर सिंह होली पर अपने घर लौट रहे हैं और उनकी पत्नी उनसे डिमांड करती हैं कि होली पर घर आने से पहले वो उनके लिए साड़ी खरीद कर ही गाड़ी (ट्रेन) धरें (पर बैठें)।

गाने में आवाज समर सिंह और कविता यादव के हैं। बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक आलोक मनोज ने दिए हैं। इस गाने को आज ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
Next Story