मनोरंजन

तलाक के बाद एक्ट्रेस सामंथा का पहला पब्ल‍िक अपीयरेंस, इस सुपरस्टार के साथ दिखीं

jantaserishta.com
12 Oct 2021 1:27 PM IST
तलाक के बाद एक्ट्रेस सामंथा का पहला पब्ल‍िक अपीयरेंस, इस सुपरस्टार के साथ दिखीं
x

साउथ सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद पहला पब्ल‍िक अपीयरेंस दिया है. वे जूनियर NTR के गेम शो 'Evaru Meelo Koteeswarulu' में गेस्ट सेल‍िब्रिटी के तौर पर नजर आईं. चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें सामंथा हॉटसीट पर बैठीं सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं.

'Evaru Meelo Koteeswarulu' के नवरात्र‍ि स्पेशल एप‍िसोड में सामंथा को देख उनके फैंस काफी खुश हैं. वीड‍ियो में सामंथा और जूनियर NTR गेम को के साथ-साथ कुछ मस्ती मजाक के मूड में भी नजर आए. बता दें 'Evaru Meelo Koteeswarulu' कौन बनेगा करोड़पति का तेलुगू एडाप्टेशन है.
इसके पहले दो सीजन नागार्जुन ने होस्ट किया था. नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से ही सामंथा की शादी हुई थी. शो का चौथा सीजन चिरंजीवी ने होस्ट किया था और अब जेमिनी टीवी पर प्रसार‍ित इस शो को जूनियर NTR होस्ट कर रहे हैं.
सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को तलाक की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट कर दी थी. दोनों ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट करने अपने अलग होने की खबर दी थी. सामंथा ने लिखा- काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्य ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है. हमें यकीन है कि ये दोस्ती हम दोनों के बीच हमेशा से ही एक अलग जुड़ाव बनाए रखेगी.
सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 के अक्टूबर में हुई थी. शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों कई फिल्मों और विज्ञापनों में एक साथ काम कर चुके हैं. अब चार साल बाद साउथ की यह पॉपुलर जोड़ी अलग हो गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story