मनोरंजन

विक्की कौशल के साथ काम करते नज़र आएंगी सामंथा रुथ प्रभु!

Rani Sahu
8 July 2022 4:22 PM GMT
विक्की कौशल के साथ काम करते नज़र आएंगी सामंथा रुथ प्रभु!
x
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु, विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आ सकती हैं

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु, विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। सामंथा रुथ प्रभु फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की प्लानिंग में हैं। चर्चा है कि सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म द इमोर्टल अश्वथामा के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म को आदित्य धर, विक्की कौशल के साथ प्लान कर रहे हैं।

आदित्य धर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट लंबे वक्त से चल रहा है। पहले इस फिल्म को आदित्य, विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन बात नहीं। 'आदित्य द इमोर्टल अश्वथामा की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम कर रहे हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो सामंथा रुथ प्रभु की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले वह आयुष्मान खुराना और तापसी पन्नू के होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए भी हामी भर चुकी हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story