मनोरंजन
नदी में गिरने से सामंथा रुथ प्रभु-विजय देवरकोंडा घायल, कश्मीर में शूटिंग के दौरान नदी में गिरी गाड़ी
Rounak Dey
24 May 2022 9:14 AM IST

x
दोनों के बीच कुछ रोमांटिक पलों को शेयर करते हुए देखा गया. यह इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होगी.
साउथ के दो बड़े स्टार्स सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' (Kushi) की शूटिंग कर रहे थे. एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फर्स्ट एड दिया गया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक एक्शन से भरपूर सीन की शूटिंग के दौरान दोनों को गंभीर चोट लग गई, इसलिए शूटिंग को कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा.
विजय देवरकोंडा की टीम के एक प्रवक्ता ने पोर्टल को बताया, "सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस का शूट कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें चोटें आईं. सीन बहुत कठिन था. दोनों कलाकारों को लिद्दर नदी के पर बने रस्सी से बंधे हुए पुल पर एक व्हीकल चलाना था, लेकिन दुर्भाग्य से, व्हीकल गहरे पानी में गिर गया और दोनों की पीठ में चोट लग गई."
फिल्म (Kushi Film Shooting)के एक क्रू मेंबर के मुताबिक, "दोनों कलाकारों को तुरंत डल झील के किनारे के होटल में ले जाया गया. फिजियोथेरेपिस्ट को बुलाया गया और इलाज चल रहा" यह घटना वीकेंड पर हुई. हालांकि, रविवार को, सामंता रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा दोनों ने शूटिंग जारी रखी. लेकिन शूटिंग इस बार श्रीनगर के डल झील में हुई.
घायल होने के बाद भी कर रहे शूटिंग
क्रू मेंबर ने पोर्टल को बताया कि शूटिंग के दौरान विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु ने पीठ दर्द की शिकायत की. दोनों कलाकार कड़ी सुरक्षा में शूटिंग कर रहे हैं और किसी को भी उनके पास जाने की परमिशन नहीं है." बता दें कि विजय और सामंथा फिल्म 'कुशी' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं.
लॉन्च हुआ टाइटल ट्रैक का टीजर
कुछ दिनों पहले, विजय और सामंथा ने 'कुशी' टाइटल ट्रैक का एक म्यूजिक वीडियो टीजर रिलीज किया. इस टीजर में उन दोनों के बीच कुछ रोमांटिक पलों को शेयर करते हुए देखा गया. यह इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होगी.
Next Story





