मनोरंजन

सामंथा रूथ प्रभु अपनी त्वचा और शरीर में आत्मविश्वास होने पर: मुझे सहज होने में थोड़ा समय लगा'

Rounak Dey
8 May 2022 9:14 AM IST
सामंथा रूथ प्रभु अपनी त्वचा और शरीर में आत्मविश्वास होने पर: मुझे सहज होने में थोड़ा समय लगा
x
इसके अलावा सामंथा विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं.

इस बात में कोई शक नहीं है कि सामंथा रुथ प्रभु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है. फैंस को सामंथा का हर स्टाइल पसंद है. हाल ही में सामंथा पीकॉक मैगज़ीन के लिए कवर गर्ल बनीं हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. इसी मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी और स्किन को लेकर खुलकर बात की है.



अपनी स्किन में कम्फर्टेबल होने को लेकर की सामंथा ने बात


सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी स्किन और बॉडी में कम्फर्टेबल होने को लेकर बात की और कहा, 'मुझे यकीन है कि बहुत सा काम करने के बाद, अब मैं कह सकती हूं कि मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. ये विश्वास उम्र के साथ भी आता है. मुझे अपनी स्किन में कम्फर्टेबल होने में थोड़ा वक्त लगा और अब मैं अलग-अलग भूमिकाओं के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हूं. चाहे एक सेक्सी सॉन्ग हो या फिर हार्ड कोर एक्शन, जिसे करने की शायद मैं इससे पहले कभी हिम्मत नहीं कर पाती.'
विजय देवरकोंडा के साथ आएंगी नजर
वक्त के साथ-साथ सामंथा ने खुद को एक् अभिनेता के रूप में बहुत निखारा है. हालांकि, उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों और उनके किरदारों के लिए कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है.
खैर, आज सामंथा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं. वो कई सारे प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रही हैं. फिल्हाल उनके पास डायरेक्टर हरि शंकर और हरीश नारायण की फिल्म 'यशोदा' है. इसके अलावा सामंथा विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं.


Next Story