मनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब

Rani Sahu
24 Nov 2022 4:14 PM GMT
सामंथा रुथ प्रभु को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब
x
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे टॉप पर हैं।
ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कैटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें नंबर पर कृति सुरेश और दसवें नंबर पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story