
x
मुंबई। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मनोरंजन जगत से बड़ा ब्रेक ले लिया है। हालाँकि वह कुछ समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर रह रही हैं, लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। सामंथा लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बदले हुए लुक की एक झलक शेयर की है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है।
इस लुक में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बाल छोटे रखे हैं। हमेशा की तरह उन्होंने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ उसका शानदार अंदाज दिख रहा है। सामंथा हरे रंग के ब्रालेट टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सामंथा ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए एक दिल वाली इमोजी शेयर की है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी ने सामंथा के नए लुक की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सामंथा के लुक पर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कमेंट करते हुए लिखा, ''हमेशा की तरह खूबसूरत।'' सामंथा के इस लुक को देखकर फैंस उन्हें ''इंडियन बार्बी'' कह रहे हैं। कई लोग ब्यूटीफुल, स्टनिंग और खूबसूरत कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत से ब्रेक लेकर सामंथा अब खुद को कुछ समय दे रही हैं। इस बीच वह शांति और ध्यान कर रही हैं। कुछ समय पहले सामंथा ने सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह आम लोगों के साथ बैठकर ध्यान करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसिटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। अभिनेत्री को पिछले साल इस बीमारी का पता चला था और उस दौरान उन्होंने ब्रेक लिया था। अब एक बार फिर सामंथा ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर इस बीमारी का इलाज कराने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब एक साल तक ब्रेक लेंगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story