
x
सामंथा रुथ प्रभु की फीस इसमें कोई शक नहीं है कि सामंथा रूथ प्रभु फिल्म उद्योग की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो समांथा ने ओटीटी सीरीज सिटाडेल इंडिया के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने सिटाडल इंडिया के लिए फीस: 13 साल के करियर में, सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है। साउथ से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है, जहां सामंथा अपनी काबिलियत का परचम न लहरा रही हो। आज समांथा इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है.
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा रुथ प्रभु ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' के लिए मेकर्स से मोटी रकम की डिमांड की है। बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के लिए मोटी फीस ले रहे हैं। उन्होंने इस सीरीज के लिए मेकर्स से 10 करोड़ रुपए की मांग की है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो एक्ट्रेस और मेकर्स ही जानें। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।
आपको बता दें कि समांथा रुथ प्रभु इन दिनों वरुण धवन के साथ सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग कर रही हैं। इसका निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं, जिन्होंने 'द फैमिली मैन 2' का भी निर्देशन किया था। इसकी ओरिजिनल सीरीज का नाम 'सिटाडेल' है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में हैं। इसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है।
सामंथा रुथ प्रभु ने 'द फैमिली मैन 2' के साथ ओटीटी पर शुरुआत की। मनोज बाजपेयी अभिनीत श्रृंखला में, सामंथा ने श्रीलंकाई तमिल लिबरेशन सेनानी राजजी की भूमिका निभाई। सीरीज हिट रही थी, सामंथा ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया था। समांथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सर्बिया में 'सिटाडेल इंडिया' की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वह एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसका नाम 'कुशी' है। इस फिल्म में समांथा विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.
Next Story





