
x
Entertainment मनोरंजन : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य की आखिरी निशानी वाले टैटू को हटा दिया है, जिस पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हाल ही में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने नथिंंग टू हाइड का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो ने सबका ध्यान तब खींचा, जब नेटिजंस ने देखा कि उन्होंने अपना YMC नाम का टैटू हटवा दिया है, जिसे उन्होंने अपने पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य की याद में बनवाया था। हालांकि, इस समय अभिनेत्री और डायरेक्टर राज निदिमोरु संग अफेयर्स की चर्चाएं भी चल रही हैं। उसी दौरान अभिनेत्री के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात। क्या सच में हटवा दिया टैटू?
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कैमरे के सामने खड़ी होकर नथिंग टू हाइड लिखती हैं और इसके बाद वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी होती हैं। उस दौरान सभी को दिखता है कि उनके गर्दन पर बना YMC नाम का टैटू गायब है। आपको बताते चले कि ये टैटू उनकी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' का है, उस फिल्म के शूटिंग सेट पर एक्ट्रेस और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। फिर 2017 में शादी करने के बाद साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
वीडियो के आते ही नेटिजंस अभिनेत्री द्वारा टैटू हटाए जाने को लेकर रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सामंथा ने अपना YMC टैटू हटवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे कोई टैटू नहीं दिख रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि उन्होंने पीठ का टैटू हटवा दिया है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब उनके पास YMC का कोई टैटू नहीं है, आगे बढ़ो लड़की।
राज निदिमोरु के साथ डेटिंग की अफवाहें इस समय सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस वजह से उनके बीच अफेयर्स की चर्चाएं तेज चल रही हैं। हालांकि, दोनो ने इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अभिनेत्री द्वारा पूर्व पति और एक्टर नागा चैतन्य के टैटू हटाए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
Tagsनागा चैतन्यजुड़ीयादोंअलविदासामंथाnaga chaitanyaattachedmemoriesgoodbyesamanthaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





