मनोरंजन

Samantha Akkineni ने अकेले ही किए तिरुपति के दर्शन, तलाक के सवाल पर लगाई पत्रकार को लताड़, देखे VIDEO

Rounak Dey
19 Sept 2021 8:01 AM IST
Samantha Akkineni ने अकेले ही किए तिरुपति के दर्शन, तलाक के सवाल पर लगाई पत्रकार को लताड़, देखे VIDEO
x
सामंथा को जानने वाले हर कोई जानता है कि उसका परिवार उसके लिए कितना महत्वपूर्ण है.

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) पिछले काफी दिनों से अफनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. काफी वक्त से ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि सामंथा और उनके पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के रिश्ते में दरार आ गई है. और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. वहीं हाल ही में सामंथा तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची थी. इस दौरान भी नागा चैतन्य उनके साथ नजर नहीं आए. इससे दोनों के अलग होने की खबरें और तूल पकड़ने लगी है. लेकिन अभी तक सामथा और नागा चैतन्य ने इस मामले पर खुलकर कोई बात नहीं की है.

सामंथा ने लगाई पत्रकार को लताड़


वहीं इन अफवाहों के बीच तिरुपति पहुंची सामंथा मीडिया से लगातार बचते हुए नजर आईं. लेकिन उनकी ये कोशिश उस वक्त नाकाम होती नजर आई जब वहां के एक लोकल पत्रकार ने सामंथा से उनके और नागा चैतन्य के तलाक की खबरों को लेकर सवाल किया. पत्रकार की इस बात पर सामंथा का पारा चढ़ गया और उन्होंने पत्रकार को तेलुगु भाषा में जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि, क्या मंदिर में आए हो बुद्धा? सामंथा अक्किनेनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर हटाया अक्किनेनी सरनेम
बता दें कि सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बीच तनाव की खबरें तब सामने आई जब सामंथा ने अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से नागा चैतन्य का सरनेम अक्किनेनी हटा दिया था. इसके बाद से ही उनके फैन्स इस बात को जानने के लिए परेशान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो सामंथा ने ऐसा कदम उठाया है.
सामंथा बहुत ही पारिवारित है
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा और चैतन्य के तलाक की खबरों से साउथ इंडस्ट्री परेशान है क्योंकि अभिनेत्री एक परिवार शुरू करना चाहती थी. पोर्टल ने अपने स्रोत के हवाले से कहा, हम सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बारे में चल रही अटकलों से हैरान हैं. एक अभिनेत्री के रूप में, हर कोई जानता है कि वो बहुत पारिवारिक है. वो वास्तव में चैतन्य के साथ एक परिवार शुरू करना चाहती थी. उसके दोस्त, निर्माता, अभिनेता, सामंथा को जानने वाले हर कोई जानता है कि उसका परिवार उसके लिए कितना महत्वपूर्ण है.

Next Story