मनोरंजन

सलमान की 'मुन्नी' ने इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखे वीडियो

Tara Tandi
4 Jun 2021 7:16 AM GMT
सलमान  की मुन्नी  ने इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखे  वीडियो
x
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार करने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार करने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं। क्यूट सी दिखने वालीं हर्षाली का लुक पहले से बदल गया है। बीते गुरुवार को वो 13 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं।

खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन
शेयर किए गए वीडियो में हर्षाली अपने जन्मदिन पर बेहद खुश हैं। उन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी है। वहीं उनके पीछे कई तरह के गुब्बारे लग हुए हैं।
एक तस्वीर में हर्षाली केक काटती दिख रही हैं। केक पर मुन्नी लिखा हुआ है। 'बजरंगी भाईजान' में उनका किरदार इस कदर लोकप्रिय हुआ कि फैंस उनको इसी नाम से पहचानते हैं।
एक अन्य तस्वीर में केक पर लिखा हुआ है- 'ऑफिशियल टीनेजर। हैप्पी बर्थडे हर्षाली।' इस दौरान हर्षाली ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने इस केक को काटते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है।
सलमान की तरह सुपरस्टार बनने की चाहत
बता दें, 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली ने शाहिदा उर्फ मुन्नी का रोल किया था जो कि पाकिस्तान की रहने वाली होती है और भारत पहुंच जाती है। वह बोल नहीं सकती। ऐसे में सलमान खान का किरदार पवन उसे उसके परिवार वालों तक पहुंचाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही। एक इंटरव्यू में हर्षाली ने कहा था कि वो सलमान खान की तरह सुपरस्टार बनना चाहती हैं।



Next Story