मनोरंजन
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर में छा गए सलमान, देखें 'भाईजान' का नया धमाका
Rounak Dey
11 April 2023 12:51 PM IST

x
बता दें, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद यानी 21 अप्रैल, 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार थोड़ा कम करते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का है, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लोगों को 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में उन्हीं की आवाज में संस्कृत के श्लोक का उच्चारण होता है। इसके बाद पूजा हेगड़े, सलमान से पूछती हैं, 'वैसे आपका नाम क्या है?' सलमान जवाब देते हैं, 'मेरा कोई नाम नहीं है। मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।' पहली ही नजर में पूजा सलमान को दिल दे बैठती हैं और उन्हें भाईजान कहते हुए उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। ऐसा ही हाल कुछ 'भाई' का भी है, जिसके बाद तय होता है कि 'जान' कहकर पुकारेंगी।
पूजा अपनी 'जान' यानी सलमान खान को भाई (वेंकटेश) से मिलवाती हैं। यहां कहानी नया मोड़ लेती है। दरअसल, पूजा हेगड़े की जिंदगी में एक विलेन है और यह विलेन है। पूजा हेगड़े और उनके परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सलमान अच्छे से उठाते नजर आते हैं।
बता दें, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद यानी 21 अप्रैल, 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Next Story





