मनोरंजन

वायरल हो रही है सलमान खान का वीडियो, 'तोंद' को देखकर यूजर्स हुए हैरान!

Rani Sahu
4 Jan 2022 1:28 PM GMT
वायरल हो रही है सलमान खान का वीडियो, तोंद को देखकर यूजर्स हुए हैरान!
x
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, सलमान खान को वीडियो में उनकी तोंद दिखने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में सलमान खान डांस कर रहे हैं और इस दौरान उनका पेट बाहर निकला हुआ दिख रहा है।

क्या है पूरा मामला?
इस वीडियो में सलमान खान को अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'दबंग' के गाने 'पांडेजी बजाये सीटी' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह एक पुराना वीडियो है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में सलमान खान अन्य लोगों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में सलमान खान की तोंद निकली हुई दिख रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोर्ल्स कर रहे हैं।
वीडियो में सलमान खान ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं। इस वीडियो में यूजर्स लिख रहे हैं कि सलमान खान की भी तोंद निकली हुई है। वहीं एक यूजर्स ने फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में सलमान खान के 8 पैक्स पर भी सवाल उठाया है। एक अन्य यूजर्स ने हैरानी जताते हुए लिखा कि सलमान खान की भी टमी है क्या? गौरतलब है कि इससे पहले दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर कर उनसे पहली मुलाकात का जिक्र किया था।

Next Story