मनोरंजन

सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम बदला, फैंस हैरान, जानिए क्या होगा नया टाइटल

jantaserishta.com
6 May 2021 6:34 PM IST
सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम बदला, फैंस हैरान, जानिए क्या होगा नया टाइटल
x

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अभी पांच फिल्में शेड्यूल हैं. 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe :Your Most Wanted Bhai) ईद पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा 'टाइगर 3' पर काम चल ही रहा है तो वहीं साजिद नाडियाडवाला की 'कभी ईद कभी दिवाली' पर काम शुरु करने की प्लानिंग है. इसके अलावा 'अंतिम' और 'किक 2' भी लाइन में है. इन दिनों कोरोना महामारी की वजह से फिल्मों की शूटिंग रूकी हुई है लेकिन 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर 'भाईजान' करने की खबर आ रही है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने फिल्म का नाम 'भाईजान' रजिस्टर भी करा लिया है. साजिद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'भाईजान' नाम फिल्म की कहानी को काफी सूट भी करता है. मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एकता का संदेश देने वाली होगी. खास बात ये है कि फिल्म की कहानी सलमान खान की फैमिली से ही प्रेरित है. सलमान की फैमिली सांप्रदायिक एकता का जीता जागता उदाहरण है. यह एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसमें ईद और दिवाली दोनों त्योहारों को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है.
माना जा रहा है कि सलमान खान ने अपने पिछले एक्सपीरिएंस को देखते हुए नाम बदलने का फैसला लिया है. दरअसल सलमान के जीजा आयुष की पहली फिल्म का नाम 'लव रात्री' था. इस नाम को लेकर काफी बवाल हुआ बाद में इसका नाम बदलकर लव यात्री रखना पड़ा. कुछ ऐसा ही अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के साथ हुआ था. पहले फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' था, जिस पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी. लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अक्षय को फिल्म का नाम बदलना पड़ा था. ये फिल्म साल 2020 में दीपावली पर रिलीज हुई थी. हालांकि माना जाता है कि जो फिल्में कंट्रोवर्सी में होती हैं उनका बैठे-बिठाए फ्री में प्रचार होने लगता है. फिल्म की कहानी को लेकर लोगों में दिलचस्पी भी बढ़ जाती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story