मनोरंजन

सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा, अब Y प्लस श्रेणी मिली

jantaserishta.com
1 Nov 2022 1:33 PM IST
सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा, अब Y प्लस श्रेणी मिली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सलमान खान की सुरक्षा Y+ की गई है. बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. कुछ समय पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिसे देखते हुए सलमान को सिक्योरिटी दी गई थी. लेकिन सलमान पर मंडरा रहे खतरे को देखकर मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी अब पहले से ज्यादा टाइट कर कर दी है.

सलमान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई थी. लेकिन अब मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने सलमान की सेफ्टी को देखते हुए उनकी सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कैटेगरी कर दी है.

सलमान खान के साथ पहले एक पुलिस गार्ड हथियारों के साथ हमेशा रहता था. लेकिन अब सलमान की सुरक्षा को देखते हुए उनके साथ दो पुलिस गार्ड 24 घंटे हथियारों के समेत साथ रहेंगे और दंबग खान को प्रोटेक्ट करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story