मनोरंजन

बॉलीवुड में होगी सलमान खान की भांजी अलिजेह की एंट्री, सुहाना-सनाया जैसे स्टारकिड्स की ऐसे कर देंगी छुट्टी, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
15 Jun 2021 5:56 PM IST
बॉलीवुड में होगी सलमान खान की भांजी अलिजेह की एंट्री, सुहाना-सनाया जैसे स्टारकिड्स की ऐसे कर देंगी छुट्टी, देखें तस्वीरें
x

बॉलीवुड में हर साल कई स्टारकिड्स अपनी जगह बनाने के लिए आते हैं. इन्हें फिल्ममेकर्स हाथों हाथ लेते हैं और लॉन्च करने की रेस में सबसे आगे खड़े रहते हैं. अगला नंबर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का है जो कि बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं.




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलिजेह सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म से अपना ड्रीम डेब्यू कर सकती हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल नज़र आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म ये जवानी है दीवानी की तर्ज पर बनाई जा सकती है.


इससे पहले खबरें थीं कि अलिजेह अपने मामा की फिल्म दबंग 3 में नज़र आ सकती हैं लेकिन ये बातें कोई अफवाह साबित हुई थी. अलिजेह के पिता अतुल अग्निहोत्री ने कहा था, ये खबरें सच नहीं थी क्योंकि कास्टिंग में वो कहीं फिट थी ही नहीं और ना ही उसके नाम पर विचार किया गया था, मैंने खबरें पढ़ीं लेकिन ये निराधार थीं.


आपको बता दें कि अलिजेह एक्टर से प्रोड्यूसर बने अतुल अग्निहोत्री और अलविरा अग्निहोत्री की बेटी हैं. अलविरा सलीम खान की बेटी और सलमान खान की बड़ी बहन हैं. अतुल अग्निहोत्री ने बेटी के डेब्यू को लेकर कहा था, सब कुछ अपनी प्रारंभिक चरण में है. एक पिता के तौर पर मेरी ख्वाहिश यही है कि अलिजेह जो भी करे उसमें उसे अच्छा लगे और सब व्यवस्थित हो.


आपको बता दें कि अलिजेह अभी 21 साल की हैं और उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी स्कूल, मुंबई से हुई है. अलिजेह अपने मामू सलमान खान के बेहद करीब हैं और वह सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story