मनोरंजन
विहान समत संग पूल में मस्ती करते दिखीं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री, मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें
Rounak Dey
20 May 2022 4:38 PM IST

x
जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने हैंडल पर सलमान के प्रोजेक्ट्स का प्रमोशन करती नजर आती हैं। हाल ही में अलीबाग से अलीजेह की पूल तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं जो आते ही वायरल हो गईं। इनतस्वीरों में अलीजेह एक्टर विहान समत संग पूल में वेकेशन एंजॉय करती दिख रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अलीजेह मल्टीकलर बिकिनी पहने विहान संग वेकेशन एंजॉय कर रही है।
पूल में दोनों पानी में जमकर मस्ती कर रहे हैं। दोनों की एक साथ मस्ती की ये तस्वीरें इंटरनेट पर फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।
बता दें, अलीजेह एक्टर सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं और सलमान की रिश्ते में भांजी लगती हैं।
वहीं विहान समत 'Mismatched' और 'ह्यूमन ऑफ माई बेड' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
Next Story





