मनोरंजन
मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई सलमान खान की नई हीरोइन, जानिए इनका नाम
Rounak Dey
28 Feb 2021 4:42 PM IST

x
प्रज्ञा के पवन कल्याण की आगामी पीरियड ड्रामा का हिस्सा होने की भी खबर सामने आ रही हैं.
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं. जहां इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ फिल्मों की स्टार प्रज्ञा जैसवाल (Pragya Jaiswal) नजर आने वाली हैं. जहां आज एक्ट्रेस को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया. आइए देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रज्ञा जैसवाल 'अंतिम' में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में दिखेंगी. यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रज्ञा पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'अंतिम' की पूरी टीम के साथ चुपचाप शूटिंग कर रही थीं.
इस फिल्म में वह महाबलेश्वर शेड्यूल का हिस्सा भी थीं. वह सलमान की लेडीलव का किरदार निभा रही हैं और दोनों के बीच फिल्म में एक रोमांटिक गाना भी होगा.
प्रज्ञा जैसवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, जिसने कृष द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा, 'कांची' के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट का पुरस्कार जीता था. फिलहाल, वह बालकृष्ण की 106वीं फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को अभी तक कोई टाइटल नहीं मिला है. इतना ही नहीं, प्रज्ञा के पवन कल्याण की आगामी पीरियड ड्रामा का हिस्सा होने की भी खबर सामने आ रही हैं.
Next Story





